मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रदेशवासियों को ’लोहड़ी’ पर्व की बधाई दी है।
Table of Contents
नई ऊर्जा का संचार
लोहड़ी पर्व की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि नई फसल के उपलक्ष में मनाये जाने वाला यह पर्व किसानों के लिए उल्लास का अवसर होता है तथा यह पर्व हम सभी में नई ऊर्जा का संचार करता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आपसी भाईचारे एवं सद्भाव का यह पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि व खुशहाली लाए।l