Table of Contents
58 साल की उम्र में राजीव कपूर को हार्ट अटैक

- फिल्म जगत में नाम रोशन करने वाले अभिनेता राजीव कपूर का मंगलवार को निधन हो गया। राजीव कपूर को हार्ट अटैक आया था, जिसकी वजह से उनका निधन हो गया।
- राजीव कपूर शोमैन राज कपूर के बेटे थे, जिनकी उम्र 58 साल थी। आपको बता दें कि राजीव कपूर तीनों भाई- रणधीर कपूर, ऋषि कपूर के बाद सबसे छोटे थे।
- राजीव कपूर को हार्ट अटैक आया था। इसके बाद उनके भाई रणधीर कपूर उन्हें चेंबूर स्थित इनलेक अस्पताल ले गए थे रिपोर्ट्स के मुताबिक अस्पताल में पहुंचते ही डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
- रणधीर कपूर ने भाई की मृत्यु की पुष्टि करते हुए कहा, ‘मैंने अपने सबसे छोटे भाई राजीव को खो दिया। डॉक्टर ने पूरी कोशिश की पर वह उसे बचा नहीं पाए।