- देश में पहली सी प्लेन सर्विस की शुरूआत
- एक दिन में चार फ्लाइट्स
Table of Contents
दो दिवसीय गुजरात दौरे
- देश में पहली सी प्लेन सर्विस शुरू होने जा रही है।
- पीएम मोदी इस साल सरदार पटेल जयंती के मौके पर सी प्लेन सर्विस सेवा का शुभारंभ करेंगे।
- इसके लिए 31 अक्टूबर को पीएम दो दिवसीय गुजरात दौरे पर जा रहे हैं।
पहली समुद्र प्लेन सेवा
- पीएम मोदी आगामी 30 व 31 अक्टूबर को गुजरात की यात्रा पर रहेंगे।
- इस दौरान पीएम मोदी अहमदाबाद में सी प्लेन का उद्घाटन करेंगे।
- 31 अक्टूबर को देश का पहला सी-प्लेन स्टेच्यू ऑफ लिबर्टी से साबरमती तक का सफर तय करेगा।
205 किलोमीटर की दूरी होगी तय
- जानकारी के इस दौरान सी- प्लेन में 12 यात्री होंगे, जो इस 205 किलोमीटर की दूरी को तय करेंगे।
- सी-प्लेन को स्पाइसजेट मालदीव से लेकर आएगा और आगे का सफर तय करेगा।
- हालांकि, प्रधानमंत्री पहले भी गुजरात में ही सी-प्लेन की सवारी कर चुके हैं।
- पीएम नरेंद्र मोदी के इस ड्रीम प्रोजेक्ट की शुरुआत की घोषणा शनिवार को गुजरात सरकार ने की।
- बताया गया कि इसका संचालन प्राइवेट एयरलाइन स्पाइसजेट करेगी।
- गुजरात में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सी प्लेन सर्विस शुरू की जा रही है।
- गुजरात में सी प्लेन सर्विस साबरमती रिवरफ्रंट, अहमदाबाद से स्टैच्यू ऑफ यूनिटी, केवडिया कॉलोनी के बीच चलायी जाएगी।
सी प्लेन की टिकट
- 31 अक्टूबर यानी एकता दिवस के दिन से ये 19 सीट वाला सी-प्लेन हर रोज 4 उड़ान भरेगा। इसका किराया 4800 रुपये प्रति व्यक्ति रखा गया है।
- लोगों की मांग को देखते हुए करीब 10 सी-प्लेन स्टेच्यू ऑफ लिबर्टी से साबरमती रूट पर चलाए जाएंगे।
- बताया जा रहा है कि सी प्लेन सर्विस को सरकार दूसरे रूट्स पर भी शुरू करेगी।
- केंद्र सरकार गुवाहाटी, अंडमान-निकोबार और दिल्ली यमुना से उत्तराखंड के टप्पर बांध रूट पर सी प्लेन को चलाने की योजना बना रही है।
स्टैचू ऑफ यूनिटी 5 दिन के लिए बंद
- बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा को देखते हुए आगामी 27 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक स्टैचू ऑफ यूनिटी को जनता के लिए बंद कर दिया जाएगा।
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गुजरात यात्रा को लेकर नर्मदा भरूच पंचमहाल और वडोदरा ग्रामीण का प्रशासन तैयारियों में जुट गया है।
राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह
- गुजरात राज्य सरकार ने राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह के लिए 32 समितियों का गठन किया है। जो इस समारोह को सफल बनाने के लिए तैयारियों में जुट गई है।
- नर्मदा के जिला कलेक्टर डीके शाह संकलन समिति के प्रमुख बनाए गए हैं।
- गुजरात सरकार ने इस समारोह के लिए चार जिलों के प्रशासन को काम पर लगा दिया है।
- समारोह के आयोजन के लिए करीब पांच से 6000 पुलिसकर्मी सुरक्षा व्यवस्था में तैनात होंगे।