Rajyasabha Election 2020 उत्तराखंड से राज्यसभा की एक सीट के नौ नवंबर को होने वाले चुनाव के लिए भाजपा एक-दो दिन में प्रत्याशी का एलान कर सकती है।
- पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल गोयल समेत आधा दर्जन दावेदार इस दौड़ में हैं। इस बीच मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के दिल्ली दौरे पर हैं।
- माना जा रहा कि वह भी राज्यसभा सीट के लिए प्रत्याशी चयन के संबंध में पार्टी हाईकमान से चर्चा कर सकते हैं।
Table of Contents
चुनाव के लिए नौ नवंबर की तिथि तय
- उत्तराखंड से राज्यसभा की एक सीट आगामी 25 नवंबर को रिक्त हो रही है। कांग्रेस के सांसद राज बब्बर अभी इस सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।
- इस सीट के चुनाव के लिए नौ नवंबर की तिथि तय की गई है। चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद राज्य में चुनावी सरगर्मी प्रारंभ हो गई है।
- राज्य की 70 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा के विधायकों की संख्या 57 है। ऐसे में भाजपा प्रत्याशी की जीत पहले से तय है।
- बावजूद इसके भाजपा ने इस सीट पर प्रत्याशी के मामले में अभी तक पत्ते नहीं खोले हैं। असल में यहां से दावेदारों की संख्या भी अधिक है।
पक्की दावेदारी
- प्रबल दावेदारों में पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा का नाम आगे चल रहा है। 2016 में कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए बहुगुणा ने तब कांग्रेस के 10 विधायकों को भाजपा में शामिल कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
- हालांकि, इसके बाद हुए विस और लोकसभा चुनावों में उन्होंने दावेदारी नहीं की, लेकिन पार्टी उनका उपकार भूली नहीं है। ऐसे में उनका दावा मजबूत माना जा रहा है।
- बहुगुणा के अलावा भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल गोयल भी दावेदारों में हैं। भाजपा ने गोयल को वर्ष 2012 व 2016 में हुए राज्यसभा चुनाव में प्रत्याशी बनाया था।
- वह भी तब जबकि, उस समय भाजपा जीत हासिल करने की स्थिति में भी नहीं थी। अब जबकि परिस्थितियां पूरी तरह से अनुकूल हैं तो वह भी दौड़ में हैं।